वैकल्पिक बीएलओ को दिया गया एक दिवसीय प्रशक्षिण

Updated:
विज्ञापन

वैकल्पिक बीएलओ को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण किसनपुर. प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में रविवार को बीडीओ अलीशा कुमारी की अध्यक्षता में वैकल्पिक बीएलओ कार्य के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र की सभी महिला शिक्षिका को एक दिन का बीएलओ का प्रशिक्षण दिया गया. एआरओ ने बताया कि प्रशिक्षण […]

विज्ञापन

वैकल्पिक बीएलओ को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण किसनपुर. प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में रविवार को बीडीओ अलीशा कुमारी की अध्यक्षता में वैकल्पिक बीएलओ कार्य के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र की सभी महिला शिक्षिका को एक दिन का बीएलओ का प्रशिक्षण दिया गया. एआरओ ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली वैकल्पिक बीएलओ के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली शिक्षिकाओं को मतदान के दिन मतदाता परची वितरण का कार्य दिया गया है. कहा ऐसे मतदाता जिनका मतदान का परची बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को नहीं मिल पाया है. उन्हें मतदान केंद्र पर वैकल्पिक बीएलओ के तौर पर कार्यरत महिला शिक्षिका के द्वारा मतदाता परची प्रदान की जायेगी. वैकल्पिक बीएलओ को प्रशिक्षण का कार्य प्रशिक्षक जीपीएस बिंद्रश्वरी ठाकुर द्वारा दिया गया. मौके पर सोमन राम, प्रभाष कुमार, अनिता कुमारी, जय भारती, संगीता कुमारी, अंजुम आरा, सबिता कुमारी, पवित्री देवी, पूनम कुमारी, सोनी कुमारी, सुगंधा कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन