25 वर्षों से ठगे गये सुपौल के मतदाता
सुपौल : सुपौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना द्वारा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में श्री मुन्ना ने रविवार को मरौना प्रखंड के सरोजा बेला एवं बेलही पंचायत का दौरा किया. साथ ही मतदाताओं से समर्थन देने की अपील की. […]
सुपौल : सुपौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना द्वारा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में श्री मुन्ना ने रविवार को मरौना प्रखंड के सरोजा बेला एवं बेलही पंचायत का दौरा किया. साथ ही मतदाताओं से समर्थन देने की अपील की.
प्रत्याशी श्री मुन्ना ने दौरे के क्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की. मंडल अध्यक्ष दानी चौपाल की अध्यक्षता व प्रभाष चंद्र मंडल के संचालन में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि नीतीश व लालू प्रसाद के कार्यकाल में सूबे में विकास की गति ठप पड़ गयी. उन्होंने स्थानीय विधायक व मंत्री पर कटाक्ष करते कहा कि उनके 25 वर्षों के कार्यकाल में महज 25 ठेकेदारों का विकास हुआ. जनता पूरी तरह ठगी गयी.
क्षेत्र की जनता उनके कार्यकाल में खुद को अपमानित महसूस कर रही है. इसका बदला वह इस चुनाव में जरूर लेगी. श्री मुन्ना ने मतदाताओं से भारी बहुमत की अपील करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है. भाजपा के शासन काल में ही सूबे का चहुंमुखी विकास हो पायेगा. मौके पर पूर्व विधायक दीनबंधु यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामोतार गुप्ता, बलराम कामत, सूर्य नारायण कामत, गोविंद मंडल, दयानंद साह, प्रमोद साह, कृष्णकांत सिंह, पवन गुप्ता, ओम प्रकाश मंडल, शिव कुमार यादव, सुशील कुमार यादव, परमेश्वरी मेहता, जय कृष्ण यादव, श्याम सुंदर शर्मा, मिथिलेश यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










