वाहन चेकिंग के दौरान पांच लाख रुपये जब्त
वाहन चेकिंग के दौरान पांच लाख रुपये जब्त पिपरा. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा जारी वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप एसएच 76 पर पुलिस द्वारा पांच लाख रुपये जब्त किये गये. जानकारी अनुसार त्रिवेणीगंज स्थित जगदंबा ट्रेडिंग का स्टाफ राजेंद्र महतो सुपौल स्थित आसीआइसीआइ बैंक […]
वाहन चेकिंग के दौरान पांच लाख रुपये जब्त पिपरा. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा जारी वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप एसएच 76 पर पुलिस द्वारा पांच लाख रुपये जब्त किये गये. जानकारी अनुसार त्रिवेणीगंज स्थित जगदंबा ट्रेडिंग का स्टाफ राजेंद्र महतो सुपौल स्थित आसीआइसीआइ बैंक से रुपये निकाल कर त्रिवेणीगंज जा रहा था. इस दौरान वाहनों के तलाशी के क्रम में व्यवसायी के स्टाफ से उक्त राशि को जब्त कर लिया गया. हालांकि मौके पर स्टाफ श्री महतो ने बैंक का कागजात दिखाया. लेकिन पुलिस द्वारा राशि को जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष मो नजीम उद्दीन ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के आलोक में राशि की जब्ती की गयी है. बताया कि राशि को कोषागार में जमा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










