त्रिवेणीगज विधानसभा: नहीं हुई नाम वापसी, नौ प्रत्याशी मैदान में

Updated:
विज्ञापन

त्रिवेणीगज विधानसभा: नहीं हुई नाम वापसी, नौ प्रत्याशी मैदान में त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को निर्धारित नाम वापसी के मौके पर किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया. जिसके बाद सामान्य प्रेक्षक केपी राही की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगज विधानसभा: नहीं हुई नाम वापसी, नौ प्रत्याशी मैदान में त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को निर्धारित नाम वापसी के मौके पर किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया. जिसके बाद सामान्य प्रेक्षक केपी राही की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. इस विधानसभा क्षेत्र से अब कुल 09 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिनमें लोजपा के अनंत कुमार भारती, जदयू के वीणा भारती, जन अधिकारी पार्टी के अमला देवी, बसपा के महेंद्र राम, भाकपा माले के उपेंद्र तऋषिदेव, नेशनल रोड मेप पार्टी ऑफ इंडिया के रमेश कुमार सरदार, समाज वादी जनता दल डेमोक्रेटिक के राम नारायण चौपाल, भारत निर्माण पार्टी के सुभाष रजक एवं निर्दलीय प्रत्याशी संजय सरदार शामिल हैं. इस अवसर पर प्रेक्षक व निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी देते हुए उसके अनुपालन का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन