कैंपस प्लेसमेंट में 54 छात्रों का हुआ चयन

43 छात्रों का चयन हीरो मोटर्स कॉप नीमराना राजस्थान के लिए किया गया
वीरपुर. मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को 54 प्रतिभागियों को क्वीस्ट अलायंस की पहल पर हीरो मोटर्स कॉप और हेवेल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट दिया. गुरुवार की शाम क्वीस्ट अलायंस की ओर से सुचित्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरपुर गवर्नमेंट आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया. जिसमें 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इन छात्रों में से 43 का चयन हीरो मोटर्स कॉप नीमराना राजस्थान के लिए किया गया. जबकि 11 का चयन हेवेल्स इंडिया लिमिटेड के लिए किया गया है. कार्यक्रम में हीरो मोटर्स की ओर से अनिल कुमार और दिव्यांशु मिश्र, हेवेल्स की ओर से अभिजीत कुमार के साथ आईटीआई के अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




