संवेदक ने ग्रामीणों को पीटा, फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

निर्मली (सुपौल): मरौना प्रखंड के रहड़ा पंचायत स्थित बड़हारा टोला में बाढ़ आश्रय स्थल पशु शेड के निर्माण में ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के साथ संवेदक व उनके समर्थकों ने सोमवार को मारपीट की. सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी कौशल […]

विज्ञापन

निर्मली (सुपौल): मरौना प्रखंड के रहड़ा पंचायत स्थित बड़हारा टोला में बाढ़ आश्रय स्थल पशु शेड के निर्माण में ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के साथ संवेदक व उनके समर्थकों ने सोमवार को मारपीट की. सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी कौशल किशोर यादव को निर्माण स्थल पर भेजा, जिनके द्वारा जांच होने तक कार्य पर रोक लगा दिया गया है.

भगदड़ की स्थिति उत्पन्न : लाखों रुपये की लागत से निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थल व पशु शेड के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता के विरोध में सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा निर्माण स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. इसी बीच संवेदक व उनके साथ आये अन्य सहयोगियों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि इस बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की गयी. अचानक हुए हमले के कारण कुछ देर के लिए ग्रामीणों के बीच भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सीओ व अन्य अधिकारियों को आते देख संवेदक व अन्य मौके से फरार हो गये. अधिकारियों द्वारा घटनास्थल से भारी मात्र में तीर-धनुष व एक बाइक जब्त किया गया है.

ग्रामीणों ने एसडीओ से की शिकायत : मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा एसडीओ को एक ज्ञापन समर्पित किया गया है. इसमें कहा गया है कि राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थल व पशु शेड के निर्माण में संवेदक द्वारा व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की गयी. लेकिन कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सोमवार को कार्यस्थल पर प्रदर्शन किया जा रहा था. इसी बीच संवेदक व उसके सहयोगियों ने उन लोगों पर हमला बोल दिया. अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन