कार्रवाई. दो पक्षों में झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस, तीन युवक हुए गिरफ्तार
सुपौल: सदर थाना की पुलिस ने शहर के वार्ड 16 स्थित खरैल पुनर्वास के एक घर में छापेमारी कर एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व अन्य सामनों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान गृह स्वामी दो अन्य युवकों के साथ भागने में सफल रहा. सदर थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा […]
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त स्थल पर जमा दोनों गुट के लड़कों को बल प्रयोग कर वहां से हटा दिया. इस बीच दोनों गुट द्वारा काफी मात्र में लाठी-फट्ठा और हथियार जमा किये जाने की सूचना प्राप्त हुई.
वहीं रविवार को वार्ड नंबर 16 स्थित मिंकू सिंह के तथाकथित घर में करीब एक दर्जन हथियार से लैस असामाजिक तत्वों के जमा होने की सूचना पर जब छापेमारी की गयी तो मिंकू सिंह अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ भागने में सफल रहा.जबकि मौके पर गुड्डू कुमार, अनिश कुमार एवं कुंदन कुमार को एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं उक्त आवास से बाइक भी बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि फरार मिंकू सिंह समेत अन्य के विरुद्ध थाना कांड संख्या 315/15 दर्ज कर तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मिंकू सिंह एवं अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










