गर्भवती को पड़ोसियों ने पीटा, नवजात की मौत
छातापुर. मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करते हुए एक गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. घटना भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज की है. जहां रविवार को एक 22 वर्षीया गर्भवती महिला चंद्रिका देवी के साथ हुई मारपीट के बाद असामयिक प्रसव से जनमे नवजात की मौत हो गयी. घटना […]
घटना की सूचना पर पहुंचे सअनि सुरेश यादव ने दर्द से कराह रही महिला का स्थानीय स्तर पर उपचार प्रारंभ करवाया. इस दौरान गर्भ में पल रहे दो नवजात में से एक की मौत हो गयी. वहीं दूसरे नवजात के साथ महिला को बेहतर उपचार के लिए पीएचसी भेजा गया. पीड़ित परिजनों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है.
पीड़िता की दो छोटी बहन दयावती कुमारी एवं कलावती कुमारी ने बताया कि उसके पिता बुचाय पासवान तथा जीजा नीरज पासवान रोजी रोजगार के लिए प्रदेश गये हैं. रविवार को पड़ोस के वीर प्रसाद मुखिया के परिजनों द्वारा उसके हिस्से की जमीन में गड्ढा खोदा जा रहा था मना करने पर वीर प्रसाद मुखिया की पुत्री कैली देवी ने अपने परिजनों के साथ मिल कर गर्भवती चंद्रिका देवी के साथ मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










