बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. भाकपा, माकपा, व भाकपा -माले की संयुक्त बैठक सोमवार को स्थानीय भाकपा- माले कार्यालय में हुई.भाकपा जिला सचिव सुरेश्वर सिंह, भाकपा माले जिला सचिव अरविंद कुमार दास व माकपा के जिला सचिव भोला यादव की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान वामपंथी दलों द्वारा 21 जुलाई को आहूत बिहार बंद को सफल बनाने […]

विज्ञापन

सुपौल. भाकपा, माकपा, व भाकपा -माले की संयुक्त बैठक सोमवार को स्थानीय भाकपा- माले कार्यालय में हुई.भाकपा जिला सचिव सुरेश्वर सिंह, भाकपा माले जिला सचिव अरविंद कुमार दास व माकपा के जिला सचिव भोला यादव की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान वामपंथी दलों द्वारा 21 जुलाई को आहूत बिहार बंद को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने बताया कि 19 एवं 20 जुलाई को सुपौल तथा 21 जुलाई को बिहार बंद को सफल बनाने हेतु गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार किया जायेगा. साथ ही 20 जुलाई की शाम ं मशाल जुलूस निकाल कर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जायेगा.इस अवसर पर भाकपा के अंचल मंत्री गजेंद्र सिंह,रघुनंदन पासवान, शंभु शरण शर्मा, मो अयूब, भाकपा-माले के सरोज कांत झा, बंदेलाल पासवान, हकरू सादा, कपिलेश्वर मंडल तथा माकपा के राजेश्वर मंडल, चंद्रभाष यादव, आदि नेताओं ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन