महा गंठबंधन की हार जनप्रतिनिधियों के आक्रोश का परिणाम
सुपौल. विधान परिषद चुनाव में महा गंठबंधन प्रत्याशी की हार जाहिर करती है कि वोट के माध्यम से पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया है. महा गंठबंधन के नेता अगर समय रहते सचेत नहीं हुए, तो आगामी विधानसभा चुनाव में भी उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उक्त […]
सुपौल. विधान परिषद चुनाव में महा गंठबंधन प्रत्याशी की हार जाहिर करती है कि वोट के माध्यम से पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया है. महा गंठबंधन के नेता अगर समय रहते सचेत नहीं हुए, तो आगामी विधानसभा चुनाव में भी उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उक्त बातें विधान परिषद चुनाव में स्थानीय निकाय के प्रत्याशी सह पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि बीते दशक में सूबे के भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से पंचायत प्रतिनिधि अक्सर अपमानित होते रहे हैं. चुनाव के दौरान प्रतिनिधियों ने वर्तमान तंत्र के खिलाफ मतदान कर अपने अपमान का बदला लिया है. वर्तमान राज्य सरकार को अगर दोबारा सत्ता में आने की चाह है तो उन्हें घरों में दस्तक देने के बजाय भ्रष्ट पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला कर उन्हें दंडित करना होगा, ताकि आम लोगों को सरकारी काम-काज के निष्पादन में सहूलियत मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










