दो ट्रक टक्कराये, चार जख्मी

Updated:
विज्ञापन

-गंभीर रूप से जख्मी तीन को बेहतर इलाज के लिए बाहर किया रेफर-कुछ छात्राओं को बचाने के क्रम में दोनों ट्रक आपस में टकरायेफोटो -03,04कैप्सन-फंसे चालक को निकालती पुलिस व क्षतिग्रस्त ट्रक. प्रतिनिधि, सरायगढ़ एनएच 57 पर बुधवार को माकैड गढिया गांव के समीप दो ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भिरंत में दोनों ट्रक […]

विज्ञापन

-गंभीर रूप से जख्मी तीन को बेहतर इलाज के लिए बाहर किया रेफर-कुछ छात्राओं को बचाने के क्रम में दोनों ट्रक आपस में टकरायेफोटो -03,04कैप्सन-फंसे चालक को निकालती पुलिस व क्षतिग्रस्त ट्रक. प्रतिनिधि, सरायगढ़ एनएच 57 पर बुधवार को माकैड गढिया गांव के समीप दो ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भिरंत में दोनों ट्रक के चालक समेत चार लोग जख्मी हो गये. ट्रक के भीतर फंसे चालक को भपटियाही पुलिस द्वारा जेसीबी के सहयोग से बाहर निकाला गया. पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी तीन को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है. जबकि एक का उपचार पीएचसी में चल रहा है. घटना के बाद उक्त स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. वहीं बीच मार्ग पर दोनों क्षतिग्रस्त ट्रक के खड़े रहने के कारण कुछ देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी से भपटियाही गिट्टी लेकर आ रहा ट्रक (संख्या बीआर06जीए/5366) विपरीत दिशा से उसी लेन पर प्याज लोड कर आ रहे नासिक से गुवाहाटी जा रहा ट्रक (संख्या यूपी53बीटी/7631) से टकरा गया. बताया जाता है कि इस दौरान झुंड में स्कूल जा रही कुछ छात्राओं को बचाने के क्रम में दोनों ट्रक आपस में टकरा गये. इस घटना में पहले ट्रक के चालक हरेंद्र राय, दूसरे ट्रक के चालक मुलायम सिंह एवं प्रवेश कुमार बहरदार तथा बिजेंद्र कुमार बहरदार नामक मजदूर जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी दोनों ट्रक चालक एवं मजदूर प्रवेश कुमार बहरदार को बाहर रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन