मानदेय भुगतान को लेकर शिक्षकों ने की बीआरसी में तालाबंदी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-06कैप्सन- प्रदर्शन करते नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजलंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक संघ प्रखंड इकाई द्वारा शनिवार को बीआरसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया. प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार आर्य तथा सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी में तालाबंदी कर आक्रोश प्रकट किया. अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि विगत […]

विज्ञापन

फोटो-06कैप्सन- प्रदर्शन करते नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजलंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक संघ प्रखंड इकाई द्वारा शनिवार को बीआरसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया. प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार आर्य तथा सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी में तालाबंदी कर आक्रोश प्रकट किया. अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि विगत कई माह से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.अधिक व्याज पर कर्ज लेकर शिक्षक किसी तरह अपने व अपने परिवार का भरण -पोषण कर रहे हैं. वहीं बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है. बावजूद मानदेय भुगतान की दिशा में विभाग द्वारा समुचित पहल नहीं की जा रही है. वहीं सचिव श्री सिंह ने कहा कि शिक्षकों से विभाग बेहतर कार्य की अपेक्षा रखता है. लेकिन मानदेय भुगतान के प्रति उदासीन बना हुआ है. ऐसे में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीद रखना बेमानी होगी. शीघ्र मानदेय भुगतान कराने की मांग करते उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जायेगा. इस अवसर पर शिक्षक पांडव कुमार, फुलदेव कुमार, प्रदीप कुमार, अनमोल सरदार, सुरेश कुमार, निर्मल कुमार, वीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, गणेश कुमार, चित्रपाल, ललिता कुमारी, माधुरी राय, रत्नेश कुमार, प्रकाश कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन