शिविर की सफलता को लेकर बैठक
सुपौल. गांधी मैदान में रविवार को आहूत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता को लेकर सर्वे संतु निरामया समिति की बैठक शनिवार को धतालदास ठाकुरबाड़ी परिसर में हुई. राजेश मोहनका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्ष श्री मोहनका ने कहा कि कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों […]
सुपौल. गांधी मैदान में रविवार को आहूत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता को लेकर सर्वे संतु निरामया समिति की बैठक शनिवार को धतालदास ठाकुरबाड़ी परिसर में हुई. राजेश मोहनका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्ष श्री मोहनका ने कहा कि कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों को शामिल करने को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने नि: शुल्क शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होने का आह्वान किया. कार्यक्रम संध्या 05: 30 से 06:30 तक चलेगा. बैठक में नलिन जायसवाल, सुमन कुमार, अशोक सम्राट, रंजन कुमार, गौरी शंकर मंडल, ललन सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










