ट्रांसफॉर्मर से कीमती पुर्जे चोरी
त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के लक्षमिनियां वार्ड नंबर 09 स्थित पश्चिम टोला में लगे 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया. चोरी के बाबत कनीय अभियंता पंकज कुमार त्रिवेणीगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है. दिये गये आवेदन में कनीय अभियंता श्री कुमार […]
त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के लक्षमिनियां वार्ड नंबर 09 स्थित पश्चिम टोला में लगे 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया. चोरी के बाबत कनीय अभियंता पंकज कुमार त्रिवेणीगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है. दिये गये आवेदन में कनीय अभियंता श्री कुमार ने कहा है कि उक्त ट्रांसफारमर राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत लगाया गया था.ट्रांसफॉर्मर से कीमती सामान की चोरी से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को करीब 42 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










