नाला निर्माण की मांग, एसएच जाम

Updated:
विज्ञापन

छातापुर: एसएच 91 में नाला निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय वासियों ने रविवार को तकरीबन दो घंटे तक सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. प्रदर्शन में शामिल लोग एसएच 91 में लंबित पड़े नाला निर्माण का कार्य अविलंब शुरू करने की मांग कर रहे थे. जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी […]

विज्ञापन
छातापुर: एसएच 91 में नाला निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय वासियों ने रविवार को तकरीबन दो घंटे तक सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. प्रदर्शन में शामिल लोग एसएच 91 में लंबित पड़े नाला निर्माण का कार्य अविलंब शुरू करने की मांग कर रहे थे. जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.सूचना पर छातापुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ,भाकपा अंचल सचिव रघुनंदन पासवान जाम स्थल पर पहुंचे, जिन्होंने लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया.
प्रदर्शन में शामिल मनोज मुखिया, विरंची सिंह, भूषण सिंह, योगानंद सिंह, राम स्वरूप सिंह, बेचन सिंह, सीताराम साह, सूरज सिंह , अखिलेश सिंह आदि ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी गेमन इंडिया द्वारा एसएच 91 का उंचीकरण के साथ पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है.सड़क निर्माण हुए दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन नाला निर्माण का कार्य अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है.नाला निर्माण नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद ही लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाता है.
बताया कि सड़क निर्माण के साथ ही नाला का भी निर्माण किया जाना था. बताया कि निर्माण कंपनी तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों से कई बार अनुरोध किया गया लेकिन अब तक नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है. गौरतलब है कि मुख्यालय बाजार में नाला निर्माण नहीं हो पाने के कारण दो वर्षो से जल जमाव की स्थिति बनी रहती है. बाजार स्थित कई दुकान सहित घरों में घुटने भर पानी जमा हो जाता है.जिसके बाद लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ जाती है.नाला निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में भी मुख्यालय वासियों द्वारा सड़क जाम कर विरोध प्रकट किया गया था.लेकिन नाला निर्माण की दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन