दो बाइक की टक्कर में दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के दअनियां स्थित एनएच 57 पर रविवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी दोनों युवक को पीएचसी ले जाया गया लेकिन पीएचसी में चिकित्सक के नहीं रहने के कारण निराश हो कर उन्हें रेफरल अस्पताल सिमराही ले […]

विज्ञापन

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के दअनियां स्थित एनएच 57 पर रविवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी दोनों युवक को पीएचसी ले जाया गया लेकिन पीएचसी में चिकित्सक के नहीं रहने के कारण निराश हो कर उन्हें रेफरल अस्पताल सिमराही ले जाया गया, जहां वे उपचाररत हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोविंदपुर से प्रतापगंज की ओर आ रही बाइक की टक्कर फॉरबिसगंज की ओर जा रही एक बाइक से हो गयी.एक बाइक चालक की पहचान मधेपुरा जिले के गम्हरिया बाजार निवासी मदन साह के रूप में हुई है.जबकि दूसरे बाइक चालक की पहचान नहीं हो पायी थी.सिमराही रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा दोनों जख्मी का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन