17 करोड़ के चीनी घोटाला मामले में हुई छापेमारी
सुपौल. बहुचर्चित 17 करोड़ के चीनी घोटाला मामले के मुख्य आरोपी राज कुमार अग्रवाल एक बार फिर पटना पुलिस का चकमा दे गया. अंतत: पटना की कोतवाली थाना पुलिस को श्री अग्रवाल के गणपतगंज स्थित निवास पर इश्तिहार चिपका कर वापस जाना पड़ा. हालांकि कोतवाली थाने के एक अन्य मामले में पुलिस राज कुमार अग्रवाल […]
सुपौल. बहुचर्चित 17 करोड़ के चीनी घोटाला मामले के मुख्य आरोपी राज कुमार अग्रवाल एक बार फिर पटना पुलिस का चकमा दे गया. अंतत: पटना की कोतवाली थाना पुलिस को श्री अग्रवाल के गणपतगंज स्थित निवास पर इश्तिहार चिपका कर वापस जाना पड़ा. हालांकि कोतवाली थाने के एक अन्य मामले में पुलिस राज कुमार अग्रवाल के भाई पप्पू अग्रवाल को गिरफ्तार कर पटना ले गयी. गौरतलब है कि एनएसपीएल कंपनी ने राजू अग्रवाल पर 17 करोड़ का चीनी गबन करने के आरोप में पटना कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था. इसमें पटना पुलिस को लंबे अर्से से श्री अग्रवाल की तलाश है. पटना पुलिस ने रविवार को राघोपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा एवं पुलिस बल के साथ श्री अग्रवाल के घर पर छापेमारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










