कोसी के जलस्तर में वृद्धि, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
फोटो -09कैप्सन- प्रतिनिधि, सरायगढ़नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कोसी नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के कारण प्रखंड के कोसी तटबंध के भीतर बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. समय से पूर्व आये बाढ़ के कारण तटबंध के भीतर बसे लोगों की परेशानी काफी […]
फोटो -09कैप्सन- प्रतिनिधि, सरायगढ़नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कोसी नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के कारण प्रखंड के कोसी तटबंध के भीतर बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. समय से पूर्व आये बाढ़ के कारण तटबंध के भीतर बसे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. वहीं सैकड़ों एकड़ में लगी मूंग व धान का फसल डूब जाने के कारण किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. शुक्रवार की सुबह से नदी के जल स्तर में जारी वृद्धि के बाद शनिवार को अचानक बाढ़ का पानी गांवों में प्रवेश करने लगा. लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे. शनिवार को तटबंध के भीतर दिन भर अफरातफरी का माहौल रहा. पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ग्रस्त गांवों में औराही, सनपतहा, बनैनियां, ढ़ोली, भुलिया, बलथरवा, मोरा, झहुरा, गौरीपट्टी, लौकहा पलार, सिहपुर, सियानी, गढि़या आदि गांव हैं. प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, मुखिया सुनीता देवी, संगीता देवी, महारानी देवी, मोती राम, बेचन सरदार आदि ने जिला पदाधिकारी से तटबंध के भीतर अविलंब पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










