पोशाक राशि वितरण पर हुई चर्चा
सरायगढ़. प्रखंड के चांदपीपर स्थित बीआरसी में प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, संस्कृत विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक बीइओ मनोहर कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक राशि के वितरण हेतु जानकारी दी गयी. बीइओ ने बताया कि 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता अब समाप्त कर […]
सरायगढ़. प्रखंड के चांदपीपर स्थित बीआरसी में प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, संस्कृत विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक बीइओ मनोहर कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक राशि के वितरण हेतु जानकारी दी गयी. बीइओ ने बताया कि 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता अब समाप्त कर दी गयी है. उन्होंने छात्रों के नामांकन से संबंधित सूची 22 जुलाई तक कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में बीआरसीसी छन्नु रजक, मोहन पाठक, उपेंद्र मेहता, विनायक प्रसाद यादव, कपिल मेहता, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










