संभावित बाढ़ को लेकर सजग हुआ विभाग
वीरपुर. 15 जून से घोषित संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने चौकसी बरतना आरंभ कर दिया है. कोसी योजना के मुख्य अभियंता ई प्रकाश दास ने बताया कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर पूर्वी व पश्चिमी तटबंध के संवेदनशील हिस्सों पर बिहार होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गयी है. वहीं […]
वीरपुर. 15 जून से घोषित संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने चौकसी बरतना आरंभ कर दिया है. कोसी योजना के मुख्य अभियंता ई प्रकाश दास ने बताया कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर पूर्वी व पश्चिमी तटबंध के संवेदनशील हिस्सों पर बिहार होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गयी है. वहीं करीब 50 वरीय अभियंता तटबंध पर हमेशा पैनी नजर रखेंगे. बराह क्षेत्र में जल स्तर के प्रथम गणना हेतु भी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 15 जून से नेपाल व भारतीय प्रभाग में लगे 14 वायरलेस सेट भी सक्रिय हो जायेंगे. संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे बिजली मुहैया कराने हेतु यांत्रिक प्रमंडल द्वारा व्यवस्था की गयी है. साथ ही निरोधात्मक कार्यों में प्रयोग की जाने वाली सामग्री का पर्याप्त भंडारण किया गया है. बराज पर शनिवार की सुबह 08:00 बजे जलस्राव 83935 क्यूसेक दर्ज किया गया है. अगले कुछ दिनों में जल स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है. शीर्ष कार्य प्रमंडल वीरपुर के कार्यपालक अभियंता ई विमल कुमार ने बताया कि बराज के सभी फाटकों की कंट्रोलिंग सिस्टम दुरुस्त कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










