अनियंत्रित कार पलटी, चालक की मौत, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-04कैप्सन- घटनास्थल पर जुटी भीड़.प्रतिनिधि, जदियाराजगांव-चरणे पथ पर शनिवार की सुबह शादी समारोह से लौट रही मारुति कार (डीएल 3सीसी-एफ1676) के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को रेफरल […]

विज्ञापन

फोटो-04कैप्सन- घटनास्थल पर जुटी भीड़.प्रतिनिधि, जदियाराजगांव-चरणे पथ पर शनिवार की सुबह शादी समारोह से लौट रही मारुति कार (डीएल 3सीसी-एफ1676) के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने चालक सह कार मालिक गुडि़या पंचायत के चकरदाहा निवासी सुखसेन यादव (38) को मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य घायलों प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. कार सवार सभी लोग सिरसिया से एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौैट रहे थे. इसी क्रम में संतुलन बिगड़ने से कार पलट गयी. घटना में चकरदाहा निवासी नागेश्वर यादव, योगेंद्र यादव व ओम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. शुक्रवार को गुडि़या निवासी शिक्षक महेंद्र यादव के पुत्र भवेश कुमार की शादी में सभी लोग बराती के रूप में सिरसिया गये थे. शनिवार होने की वजह से दूल्हा- दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी और बरात में शामिल कुछ लोग अहले सुबह ही घर लौट गये. इसी क्रम में उक्त घटना हुई. सूचना पर घटनास्थल पर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव भी पहुंचे और जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने लाया गया. थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन