लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो-05,06कैप्सन- बैठक में उपस्थित डीडीसी व अन्य किसनपुरप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को उप विकास आयुक्त हरिहर प्रसाद की अध्यक्षता में पंचायत सचिव व इंदिरा आवास सहायकों की बैठक हुई. मौके पर डीडीसी श्री प्रसाद ने पीआरएस नहीं होने की स्थिति में संबंधित पंचायत में इंदिरा आवास सहायकों की मदद से मनरेगा […]

विज्ञापन

फोटो-05,06कैप्सन- बैठक में उपस्थित डीडीसी व अन्य किसनपुरप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को उप विकास आयुक्त हरिहर प्रसाद की अध्यक्षता में पंचायत सचिव व इंदिरा आवास सहायकों की बैठक हुई. मौके पर डीडीसी श्री प्रसाद ने पीआरएस नहीं होने की स्थिति में संबंधित पंचायत में इंदिरा आवास सहायकों की मदद से मनरेगा कार्य संचालन का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने लंबित राशि भुगतान व भविष्य की कार्य योजना के बाबत भी निर्देश दिये. उन्होंने मनरेगा के तहत लंबित कार्यों के प्रति नाराजगी प्रकट की. डीडीसी ने बीडीओ स्तर से लंबित 17 व पीओ तथा लिपिक स्तर से लंबित 18 कार्य योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. इंदिरा आवास सहायकों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी डीडीसी ने असंतोष जाहिर किया. डीडीसी श्री प्रसाद ने इंदिरा आवास सहायकों को अधिक से अधिक संख्या में लाभुकों का खाता खुलवाने का निर्देश दिया. साथ ही 1301 अपूर्ण आवास का निर्माण शीघ्र पूरा कराने का आदेश दिया. डीडीसी ने पीओ को सभी पंचायतों से योजना का रिकॉर्ड प्राप्त करने का निर्देश दिया, ताकि कार्य में तेजी लायी जा सके. उन्होंने कहा कि अगली शनिवार पुन: समीक्षा बैठक होगी, जिसमें निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर बीडीओ हुस्न आरा, जीपीएस विंदेश्वरी ठाकुर व उपेंद्र राम सहित पूरण साफी, अनिता कुमारी, बलबीर कुमार, नूनमणि कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन