करंट से गाय की मौत, ग्रामीणों ने विद्युत कर्मी को बनाया बंधक
छातापुर : भीमपुर थाना क्षेत्र के ठुठी पंचायत में शुक्रवार को हाइटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय विद्युत कर्मी जयराम राय को करीब चार घंटे तक बंधक बनाये रखा. इससे पूर्व बुधवार को विद्युत प्रवाहित हाइटेंशन तार की चपेट में […]
छातापुर : भीमपुर थाना क्षेत्र के ठुठी पंचायत में शुक्रवार को हाइटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय विद्युत कर्मी जयराम राय को करीब चार घंटे तक बंधक बनाये रखा. इससे पूर्व बुधवार को विद्युत प्रवाहित हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी थी. मामले को लेकर मृत सुभाष चंद्र झा (57) के पुत्र के आवेदन पर भीमपुर थाना में सनहा दर्ज किया गया है.
श्री झा बीते बुधवार को निर्माणाधीन मकान पर सरिया ढो रहे थे. इसी क्रम में 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार से सरिया का संपर्क हो गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी. शुक्रवार को संचरण लाइन में कार्य निष्पादन के दौरान 11 हजार वोल्ट हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया.
इसकी चपेट में आने से वार्ड नंबर 03 निवासी उदयानंद साह की गाय की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्युत कर्मी जयराम राय को बंधक बना लिया. विद्युत कर्मी ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद बंधक कर्मी को मुक्त कराया जा सका. इस बाबत विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि विद्युत कर्मी को बंधक बनाये जाने की सूचना नहीं है. घटनास्थल बलुआ पीएसएस के अधीन है, बावजूद इसके स्थानीय विद्युतकर्मियों को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










