15 को पटना जायेंगे किसान सलाहकार
प्रतिनिधि, सुपौलबिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर बीते 22 मई से जारी किसान सलाहकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही. आंदोलन को मजबूती प्रदान करने एवं आगे की रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार को गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष सचिन कुमार निक्कू की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से […]
प्रतिनिधि, सुपौलबिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर बीते 22 मई से जारी किसान सलाहकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही. आंदोलन को मजबूती प्रदान करने एवं आगे की रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार को गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष सचिन कुमार निक्कू की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 जून को जिले के सभी किसान सलाहकार एकजुट हो कर पटना जायेंगे, जहां संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजा राम सिंह के नेतृत्व में जारी धरना में शामिल हो कर आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे. 22 मई से किसान सलाहकार अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. बैठक में संघ के जिला सचिव पप्पू कुमार, रवि शंकर, मुकेश कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार, विमल कुमार, फजलुर्रहमान, उमाकांत कामत, मनोज यादव, उमेश मेहता, पवन मंडल, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










