गृह रक्षक आज होंगे पटना रवाना

Updated:
विज्ञापन

-गृह रक्षकों का हड़ताल 25 वें दिन भी जारीसुपौल. राज्य संघ के आह्वान पर जिले के गृह रक्षकों का हड़ताल 25 वें दिन सोमवार को भी जारी रहा. मौके पर गृह रक्षकों ने पुलिस लाइन परिसर में धरना -प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे भी लगाये. वरीय जिला उपाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित […]

विज्ञापन

-गृह रक्षकों का हड़ताल 25 वें दिन भी जारीसुपौल. राज्य संघ के आह्वान पर जिले के गृह रक्षकों का हड़ताल 25 वें दिन सोमवार को भी जारी रहा. मौके पर गृह रक्षकों ने पुलिस लाइन परिसर में धरना -प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे भी लगाये. वरीय जिला उपाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरना के दौरान आंदोलन की रूप-रेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया. श्री यादव ने कहा कि विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की सुरक्षा से लेकर विधि-व्यवस्था संबंधी कार्यों में गृह रक्षकों की तैनाती की जाती है. बावजूद सरकार हमारे जायज मांगों की अनदेखी कर रही है. कहा कि मांग पूरा होने तक गृह रक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. इसी के तहत मंगलवार को सभी गृह रक्षक पटना के गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे. जहां राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जायेगा. इसकी सफलता की जिम्मेवारी कार्यक्रम के मंत्री भागवत यादव, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, जिला सचिव उपेंद्र यादव, विजेंद्र खिड़हर, प्रेम चंद्र मंडल व अजय राम को सौंपी गयी है. धरना के मौके पर मनोज कुमार सिन्हा, उपेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, योगेंद्र प्रसाद यादव, राम गुलाम यादव, कुलानंद यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन