SUPAUL : स्कॉर्पियो से 468 लीटर नेपाली शराब बरामद, चालक फरार

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
SUPAUL : स्कॉर्पियो से 468 लीटर नेपाली शराब बरामद, चालक फरार

भपटियाही पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जरौली गांव से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब जब्त की.

विज्ञापन

सरायगढ़ (सुपौल) से बलराम प्रसाद सिंह की रिपोर्ट :

भपटियाही पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जरौली गांव से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब जब्त की. पुलिस ने एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन का पीछा कर 13 बोरों में रखी कुल 1560 बोतलें (468 लीटर) शराब बरामद कीं. हालांकि, वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे के रास्ते अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी.

इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन तेज रफ्तार में आता दिखाई दिया. पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए वाहन की गति बढ़ा दी और भागने लगा. इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन का पीछा शुरू किया. कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद चालक स्कॉर्पियो को जरौली गांव के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने लावारिस वाहन की तलाशी ली, जिसमें 13 बड़े बोरों में पैक कुल 1560 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा 468 लीटर बताई गई है. पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है तथा अज्ञात चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन