कर्मियों की कमी से जूझ रहा है सीडीपीओ कार्यालय
त्रिवेणीगंज. प्रखंड मुख्यालय में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय कर्मियों की कमी से जूझ रहा है. एक लिपिक व एक अनुसेवक के भरोसे ही 27 पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य संपादित होता है. स्थिति यह है कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का पद भी रिक्त है. अंचलाधिकारी धीरेंद्र कुमार झा सीडीपीओ के प्रभार में […]
त्रिवेणीगंज. प्रखंड मुख्यालय में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय कर्मियों की कमी से जूझ रहा है. एक लिपिक व एक अनुसेवक के भरोसे ही 27 पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य संपादित होता है. स्थिति यह है कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का पद भी रिक्त है. अंचलाधिकारी धीरेंद्र कुमार झा सीडीपीओ के प्रभार में हैं. इसके अलावा स्वीकृत दो सहायक सीडीपीओ का पद भी रिक्त है. कार्यालय में दो लिपिक का पद स्वीकृत है, लेकिन इसमें से एक को डीपीओ कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है. प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के पर्यवेक्षण हेतु स्वीकृत 11 महिला पर्यवेक्षिका पद के विरुद्ध 05 महिला पर्यवेक्षिका ही कार्यरत है . इसके अलावा सांख्यिकी सहायक, लेखापाल, चालक व रात्रि प्रहरी के 01-01 स्वीकृत पद भी रिक्त हैं. कर्मियों की कमी के कारण कार्यालय में कार्य प्रभावित हो रहा है. वहीं अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










