संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलटा

Updated:
विज्ञापन

फोटो-08कैप्सन- क्षतिग्रस्त ट्रकजदिया. थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सुबोध यादव के अजीबो-गरीब हरकत से इलाके के लोग परेशान हैं. दरअसल सुबोध का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. इसके कारण वह कभी तेज रफ्तार वाहन के सामने सड़क पर दौड़ जाता है, तो कभी चलते वाहन पर ईंट-पत्थर मारने लगता है. कभी-कभी राह चलते लोगों को […]

विज्ञापन

फोटो-08कैप्सन- क्षतिग्रस्त ट्रकजदिया. थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सुबोध यादव के अजीबो-गरीब हरकत से इलाके के लोग परेशान हैं. दरअसल सुबोध का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. इसके कारण वह कभी तेज रफ्तार वाहन के सामने सड़क पर दौड़ जाता है, तो कभी चलते वाहन पर ईंट-पत्थर मारने लगता है. कभी-कभी राह चलते लोगों को गाली देने लगता है. उसके इस अजीबो-गरीब हरकत ने रविवार को एक दुर्घटना का रूप ले लिया. रानीगंज से जदिया आ रहे बालू लदे ट्रक के सामने सुबोध दौड़ गया. इससे हड़बड़ा कर ट्रक चालक ने जोरदार ब्रेक लगाया और ट्रक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित स्कूल की चहारदीवारी को तोड़ता हुआ पलट गया. घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. संयोग था कि कोई हताहत नहीं हुआ. सुबोध बघैली पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य ब्रह्मदेव यादव का छोटा भाई है. ब्रह्मदेव की हत्या के बाद से सुबोध का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह हर वक्त शराब के नशे में धुत रहता है. थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की सुबोध की हरकत की सूचना कई बार परिजनों को दी गयी है. बावजूद परिजनों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन