टीकाकर्मी कूरियर संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सुपौल. टीकाकर्मी कूरियर संघ के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को जिला पदाधिकारी से मिल कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में कार्यरत टीकाकर्मी कूरियर विगत कई वर्षों से दैनिक मजदूरी करते हुए कार्य का सफलता पूर्वक संपादन कर रहे हैं. इसके एवज में उन्हें अल्प राशि की प्राप्ति […]
सुपौल. टीकाकर्मी कूरियर संघ के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को जिला पदाधिकारी से मिल कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में कार्यरत टीकाकर्मी कूरियर विगत कई वर्षों से दैनिक मजदूरी करते हुए कार्य का सफलता पूर्वक संपादन कर रहे हैं. इसके एवज में उन्हें अल्प राशि की प्राप्ति हो रही है, जो बहुत ही कम है. कहा है कि सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य से कई बार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन अब तक उनके मांगों पर विचार नहीं किया जा सका है. उन्होंने सभी टीकाकर्मी कूरियर को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में समायोजन करने का अनुरोध किया है. शिष्टमंडल में अजय कुमार, अनमोल कुमार, वेद प्रकाश, प्रमोद कुमार, धीरेंद्र कुमार झा, राधेश्याम मंडल, दिलीप कुमार, तरुण कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










