जारी रहा दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो-06कैप्सन- धरना पर बैठे यूनियन के सदस्य प्रतिनिधि, सुपौल समाहरणालय द्वार पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी यूनियन के सदस्यों का धरना सोमवार को 15 वें दिन भी जारी रहा. वहीं धरना के बाबत प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई पहल आरंभ नहीं हुई है. धरना की अध्यक्षता राधा कांत कामत ने किया. श्री कामत ने […]

विज्ञापन

फोटो-06कैप्सन- धरना पर बैठे यूनियन के सदस्य प्रतिनिधि, सुपौल समाहरणालय द्वार पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी यूनियन के सदस्यों का धरना सोमवार को 15 वें दिन भी जारी रहा. वहीं धरना के बाबत प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई पहल आरंभ नहीं हुई है. धरना की अध्यक्षता राधा कांत कामत ने किया. श्री कामत ने कहा कि अंतिम सांस तक धरना- प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने संगठन के सदस्यों से एक जुटता बनाये रखने की अपील की. इस मौके पर जिला सचिव सरोज कांत झा ने कहा कि अब तक जिला पदाधिकारी के स्तर पर वार्ता के लिए पहल नहीं की गयी है. यह जिला प्रशासन की संवेदन हीनता को उजागर करता है. जब तक मांगें पूरी नहीं होती है धरना कार्यक्रम जारी रहेगा. धरना सभा को सत्य नारायण मुखिया, सीता राम मंडल, महाकांत पौद्दार, फुलधर प्रसाद यादव, उपेंद्र चौधरी, मनमोहन झा, वंदे लाल पासवान, रणवीर कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन