ओल के पौधे में कद्दू का फलना बना चर्चा का विषय

Updated:
विज्ञापन

फोटो-14कैप्सन- पूजा -पाठ करते लोग प्रतापगंज. ओल के पौधे मे कद्दू का फलना प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. अंधविश्वास से वशीभूत कुछ लोग इसे देवी चमत्कार मान पूजा-पाठ में भी जुट गये हैं. वहीं कुछ लोग इसे भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से भी जोड़ कर देख रहे हैं. जबकि कृषि वैज्ञानिक […]

विज्ञापन

फोटो-14कैप्सन- पूजा -पाठ करते लोग प्रतापगंज. ओल के पौधे मे कद्दू का फलना प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. अंधविश्वास से वशीभूत कुछ लोग इसे देवी चमत्कार मान पूजा-पाठ में भी जुट गये हैं. वहीं कुछ लोग इसे भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से भी जोड़ कर देख रहे हैं. जबकि कृषि वैज्ञानिक इसे आश्चर्यजनक नहीं मानते हैं. जानकारी के अनुसार भवानीपुर दक्षिण पंचायत निवासी धीरेंद्र मंडल के यहां ओल के पौधे में कद्दू अंकुरित हुआ है. ओल के तने से कद्दू निकल आया है. रविवार को जब यह सूचना आस-पास के लोगों को मिली तो कई लोगों ने वहां पूजा-पाठ आरंभ कर दिया. कृषि विज्ञान केंद्र राघोपुर के वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार ने कहा कि यह उत्परिवर्तन की घटना है. पर्यावरण में हो रहे तेजी से बदलाव के कारण इस तरह की घटनाएं होती है. इसमें कोई आश्चर्य नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन