भू-विवाद में चली गोली, आठ जख्मी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-08,09कैप्सन- इलाजरत जख्मी निर्मली (सुपौल). मरौना थाना क्षेत्र के परिकोंच पंचायत स्थित बसखोड़ा गांव में सोमवार को भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें छह राउंड गोली चली और तीर, फरसा का भी उपयोग हुआ. मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग और दूसरे पक्ष के तीन लोग जख्मी हैं. गंभीर रूप […]

विज्ञापन

फोटो-08,09कैप्सन- इलाजरत जख्मी निर्मली (सुपौल). मरौना थाना क्षेत्र के परिकोंच पंचायत स्थित बसखोड़ा गांव में सोमवार को भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें छह राउंड गोली चली और तीर, फरसा का भी उपयोग हुआ. मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग और दूसरे पक्ष के तीन लोग जख्मी हैं. गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को रेफरल कर दिया गया है. मामले को लेकर प्रथम पक्ष के अरुण कुमार यादव ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि उनकी निजी जमीन पर मूंग की फसल लगी हुई थी. दूसरे पक्ष द्वारा मूंग की फसल को जबरदस्ती ट्रैक्टर द्वारा जोता जा रहा था. रोके जाने पर बगल की खेत में हथियार से लैस होकर घात लगाये लोगों ने अंधाधुंध गोली चलायी. उन्होंने तीर व फरसा का भी प्रयोग किया. इसमें अरुण कुमार यादव व राम बाबू यादव गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जख्मी दिनेश कुमार यादव, राजकुमार यादव व रामकृष्ण यादव का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरौना में ही किया जा रहा है. प्रभारी चिकित्सा प्रभारी के सी महासेठ ने बताया कि रेफर किये गये व्यक्तियों के सिर व कनपट्टी में गोली लगी है. वहीं द्वितीय पक्ष के जख्मी ठकाई यादव, बैद्यनाथ यादव व बालेश्वर यादव का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली में चल रहा है. थाना को दिये गये आवेदन पर कांड संख्या- 84/15 दर्ज करते हुए छह लोगों को नामजद व 10 से 15 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नेसार अहमद शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन