स्थानांतरण के विरोध में दिया धरना
फोटो-10कैप्सन- प्रदर्शन करती महिलाएं.प्रतिनिधि, निर्मली मरौना प्रखंड मुख्यालय स्थित बेलही जीविका कार्यालय में कार्यरत एरिया कॉर्डिनेटर कल्याणजी पाठक के स्थानांतरण किये जाने के विरोध में कार्यालय से जुड़े स्वयं सहायता समूह की हजारों महिलाओं ने सोमवार को कार्यालय परिसर में धरना दिया. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व जेआरपी हरेराम शर्मा कर रहे थे. प्रदर्शन कर रही […]
फोटो-10कैप्सन- प्रदर्शन करती महिलाएं.प्रतिनिधि, निर्मली मरौना प्रखंड मुख्यालय स्थित बेलही जीविका कार्यालय में कार्यरत एरिया कॉर्डिनेटर कल्याणजी पाठक के स्थानांतरण किये जाने के विरोध में कार्यालय से जुड़े स्वयं सहायता समूह की हजारों महिलाओं ने सोमवार को कार्यालय परिसर में धरना दिया. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व जेआरपी हरेराम शर्मा कर रहे थे. प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि श्री पाठक के कार्यकाल में बेहतर कार्य हो रहा है. जब तक श्री पाठक का तबादला नहीं रोका जायेगा तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर पहुंचे बीडीओ सुशील कुमार ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की जायेगी. धरना कार्यक्रम में शीला देवी, अनार देवी, राजो देवी, कपूर देवी, मंची देवी, मुन्नी देवी, अरहुलिया देवी, लालो देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, सूरती देवी, उर्मिला देवी, महावती देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










