दैनिक वेतनभोगियों की हड़ताल जारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-08कैप्सन- प्रदर्शन कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारीप्रतिनिधि, सुपौलसेवा स्थायी करने की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का समाहरणालय द्वार पर आहूत धरना शनिवार को भी जारी रहा. धरना की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि जिला पदाधिकारी अपने आश्वासन को मूर्त रूप देते हैं तो मजदूरों का भला होगा. लेकिन वे […]

विज्ञापन

फोटो-08कैप्सन- प्रदर्शन कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारीप्रतिनिधि, सुपौलसेवा स्थायी करने की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का समाहरणालय द्वार पर आहूत धरना शनिवार को भी जारी रहा. धरना की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि जिला पदाधिकारी अपने आश्वासन को मूर्त रूप देते हैं तो मजदूरों का भला होगा. लेकिन वे मजदूर विरोधी रवैया अपनाते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को रोके हुए हैं. यूनियन के जिला सचिव सरोज कांत झा ने कहा कि जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व से प्राप्त सूची के आधार पर विगत 08 दिसंबर को सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी की बैठक कर मंतव्य लिया गया. इसके बाद 29 अप्रैल को नियुक्ति कमेटी की बैठक बुलायी गयी. लकिन मंतव्य लेने के बावजूद जिला पदाधिकारी द्वारा गलत तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया में देरी की जा रही है. इस अवसर पर एक्टू जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सचिव अरविंद शर्मा, विष्णु देव साह, फुलधर प्रसाद यादव, ललन मुखिया, सरयुग सुतिहार, वंदेलाल पासवान, रामानंद साह, महाकांत पौद्दार, उपेंद्र चौधरी, सत्य नारायण मुखिया, ललन मुखिया, सीताराम मंडल, सीताराम मंडल, कमल यादव, कपलेश्वर साह, मोहन कुमार मदन, रामचंद्र खड़गा, गजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन