किसान सलाहकार संघ ने दी हड़ताल की धमकी

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौल राज्य सरकार ने तमाम संविदा कर्मियों को गुमराह करने के लिए 05 सदस्यीय कमेटी बनायी है. यह विधान सभा चुनाव में वोट लेने का एक हथकंडा है. 17 मई को पटना में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा होगी. उक्त जानकारी बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौल राज्य सरकार ने तमाम संविदा कर्मियों को गुमराह करने के लिए 05 सदस्यीय कमेटी बनायी है. यह विधान सभा चुनाव में वोट लेने का एक हथकंडा है. 17 मई को पटना में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा होगी. उक्त जानकारी बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डा0 अमन कुमार ने दी है. डा0 कुमार ने कहा कि किसान सलाहकार राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कृषि पर आधारित तमाम योजना का सीधा लाभ किसानों के बीच पहुंचाने का काम कर रही है. फिर भी किसान सलाहकार के साथ राज्य सरकार बार-बार धोखा कर रही है. इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई ही एकमात्र विकल्प बचा है. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक पूर्ण सरकारी सेवक का दर्जा प्राप्त होने के साथ-साथ वेतनमान लागू नही हो जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन