भूकंप के कारण आज से ही शुरू हुई गरमी की छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

सहरसा नगर. भूकंप के झटके से जानमाल की क्षति को लेकर आशंकित राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते बुधवार से ही गरमी की छुट्टी घोषित कर दी है. सरकारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों को 22 दिनों तक बंद रखा जायेगा. इसके अलावा विद्यालय संचालक ग्रीष्मावकाश में बढ़ोतरी […]

विज्ञापन
सहरसा नगर. भूकंप के झटके से जानमाल की क्षति को लेकर आशंकित राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते बुधवार से ही गरमी की छुट्टी घोषित कर दी है. सरकारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों को 22 दिनों तक बंद रखा जायेगा. इसके अलावा विद्यालय संचालक ग्रीष्मावकाश में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं.

डीइओ खालिद अहमद ने बताया कि फिलवक्त भूकंप की परेशानी को देखते गरमी छुट्टी पूर्व में ही घोषित कर दी गयी है. जिसकी अवधि चार जून तक रखी गयी है, जिसे जरूरत पड़ने पर विस्तार किया जा सकता है. ज्ञात हो कि सरकार द्वारा स्कूल बंद रखने के आदेश से सूबे में समान काम के लिए समान वेतनमान की मांग को लेकर चल रहे नियोजित शिक्षकों के आंदोलन को धक्का पहुंचा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन