भूकंप की कंपाइल खबर में जोड़ना है
त्रिवेणीगंज. अप्रैल माह से जारी भूकंप के लगातार झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है. तेज हवा और बारिश के बीच मंगलवार को आये भूकंप से अनुमंडल क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं. भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गये और सुरक्षित स्थानों पर शरण लिये हुए हैं. भूकंप के कारण बैंकों […]
त्रिवेणीगंज. अप्रैल माह से जारी भूकंप के लगातार झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है. तेज हवा और बारिश के बीच मंगलवार को आये भूकंप से अनुमंडल क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं. भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गये और सुरक्षित स्थानों पर शरण लिये हुए हैं. भूकंप के कारण बैंकों में अफरा-तफरी मच गयी. अस्पताल में भी रोगियों में दहशत का माहौल देखा गया. कटैया निर्मली प्रतिनिधि अनुसार मंगलवार को आये भूकंप के झटकों से पिपरा प्रखंड क्षेत्र में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये. उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिचंदा निर्मली, मध्य विद्यालय केशकट्टा सहित कई मकानों में दरार की सूचना है. निर्मली पंचायत निवासी पवन कुमार चौधरी के मकान को भी क्षति पहुंची है. भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है. लोग घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों के तलाश में जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










