युवक का अपहरण, तीन गिरफ्तार
जदिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 06 से एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है. घटना रविवार की शाम की बतायी जाती है. घटना को लेकर अपह्रत युवक सुमन कुमार के पिता गोपाल यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज […]
जदिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 06 से एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है. घटना रविवार की शाम की बतायी जाती है. घटना को लेकर अपह्रत युवक सुमन कुमार के पिता गोपाल यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार की शाम सुमन ट्रैक्टर देखने जा रहा था. इसी क्रम में तीन बाइकों पर सवार परसागढ़ी निवासी संजीव कुमार, दीपक कुमार, कोरियापट्टी परवाहा निवासी अजय यादव, जदिया निवासी कुंजीलाल यादव, कमलेश्वरी यादव, चंदन यादव ने हथियार का भय दिखा सुमन का अपहरण कर लिया. पुलिस ने आरोपित संजीव कुमार, दीपक कुमार व अजय यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष रण विजय सिंह ने बताया की अपह्रत की बरामदगी व शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










