जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड के वीणा पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह निवासी महेश्वर मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर उनकी खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा करने एवं उसमें लगे बांस व अन्य पेड़ को काटने की शिकायत किया है.आवेदन में श्री मंडल ने कहा है कि उनकी खतियानी जमीन 09 कट्ठा 17 धूर के कुछ […]

विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड के वीणा पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह निवासी महेश्वर मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर उनकी खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा करने एवं उसमें लगे बांस व अन्य पेड़ को काटने की शिकायत किया है.आवेदन में श्री मंडल ने कहा है कि उनकी खतियानी जमीन 09 कट्ठा 17 धूर के कुछ हिस्से का अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और घर बनाने से रोका जा रहा है.इसकी शिकायत उन्होंने कई बार थानाध्यक्ष से की लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकी है. आवेदन में बताया गया है कि अंचलाधिकारी द्वारा राजस्व कर्मचारी से जांच करवा कर अंचल अमीन से जमीन की मापी भी करायी गयी.जिसके बाद अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया.लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के बजाय शेष बचे जमीन का भी अतिक्रमण किया जा रहा है.उन्होंने एसडीओ से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन