दैनिक वेतनभोगियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ
फोटो-10कैप्सन- धरना पर बैठे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी.प्रतिनिधि, सुपौल सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने सोमवार को समाहरणालय द्वारा के समीप अनिश्चितकालीन धरना आरंभ किया. इसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला सचिव सरोज कांत झा ने की. उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय व राज्य सरकार के आदेश के बावजूद जिलाधिकारी के […]
फोटो-10कैप्सन- धरना पर बैठे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी.प्रतिनिधि, सुपौल सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने सोमवार को समाहरणालय द्वारा के समीप अनिश्चितकालीन धरना आरंभ किया. इसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला सचिव सरोज कांत झा ने की. उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय व राज्य सरकार के आदेश के बावजूद जिलाधिकारी के मनमानी के कारण जिले में कार्यरत दैनिक भोगी कर्मचारियों की सेवा स्थायी नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का यह रवैया गरीब व मजदूरों के लिए शोषण कारी है. लिहाजा मांग पूरी होने तक धरना जारी रखा जायेगा. एक्टू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व जिला सचिव अरविंद शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी के मनमाने रवैये के कारण दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं यह न्यायपालिका व विधायिका का भी अपमान है. जिलाधिकारी के रवैये से पदाधिकारियों की निरंकुशता जाहिर होती है. इस अवसर पर सीता राम मंडल, सत्य नारायण मुखिया, वंदे लाल पासवान, अशोक राम, अजीत झा, गजेंद्र ठाकुर, महाकांत पौद्दार, रामानंद साह, मो अब्दुल, मो शैरुल, दाहू राम, मो वसीर, विशुनदेव साह, मोहन कुमार मदन, राम चंद्र खड़गा, उपेंद्र चौधरी, वीरेंद्र शर्मा, सरयुग सुतिहार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










