गृह रक्षकों का असहयोग आंदोलन आज से प्रारंभ
सुपौल : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर मांगों के समर्थन में जिले के सभी गृह रक्षक 11 मई को असहयोग आंदोलन की शुरुआत करेंगे. संघ के जिला उपाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव ने बताया कि आंदोलन के तहत गृह रक्षक अपने शस्त्र को पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में जमा कर कार्य का […]
सुपौल : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर मांगों के समर्थन में जिले के सभी गृह रक्षक 11 मई को असहयोग आंदोलन की शुरुआत करेंगे. संघ के जिला उपाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव ने बताया कि आंदोलन के तहत गृह रक्षक अपने शस्त्र को पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में जमा कर कार्य का बहिष्कार करेंगे.
उन्होंने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 15 मई को जिले में चक्का जाम किया जायेगा. साथ ही जेल भरो अभियान की शुरुआत की जायेगी. संघ ने इस बाबत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को विधिवत सूचना दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










