वीणा ने पथरा को हरा कर फाइनल में किया प्रवेश

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड की वीणा पंचायत में वाई सीसी दिघिया द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट चैलेंज कप का पहला सेमीफाइनल शनिवार को वीणा एवं पथरा के बीच खेला गया. वीणा की टीम ने पथरा को 45 रनों से पराजित कर फाइनल में अपना जगह सुरक्षित कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीणा की […]

विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड की वीणा पंचायत में वाई सीसी दिघिया द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट चैलेंज कप का पहला सेमीफाइनल शनिवार को वीणा एवं पथरा के बीच खेला गया. वीणा की टीम ने पथरा को 45 रनों से पराजित कर फाइनल में अपना जगह सुरक्षित कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीणा की टीम ने 195 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी पथरा की पूरी टीम 13 ओवरों में सभी विकेट खो कर 145 रन के योग पर ही ऑल आउट हो गयी. 72 रनों की अपनी पारी में नौ छक्के लगाने वाले वीणा टीम के बल्लेबाज अरुण लारा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. निर्णायक विनोद व प्रवीण तथा उद्घोषक सचिन थे. आयोजन समिति के रूपेश कुमार ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल हटवरिया एवं सुपौल के बीच होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन