आत्महत्या करने की दी धमकी
पिपरा. आंगनबाड़ी केंद्र के लिए की गयी मैपिंग पंजी में नाम दर्ज नहीं होने से व्यथित पोषक क्षेत्र की एक महिला ने आत्महत्या की धमकी दी है. इस बाबत डीएम को आवेदन दिया गया है. इसमें रामपुर पंचायत की वार्ड नंबर तीन निवासी कंचन चौधरी ने मैपिंग पंजी से नाम हटाने का आरोप लगाया है. […]
इसमें रामपुर पंचायत की वार्ड नंबर तीन निवासी कंचन चौधरी ने मैपिंग पंजी से नाम हटाने का आरोप लगाया है. आवेदन में श्रीमती चौधरी ने कहा है कि उन्होंने केंद्र संख्या 204 के लिए सेविका पद के लिए आवेदन दिया था. यह केंद्र पूर्व से संचालित केंद्र संख्या 87 से कट कर बना है.
जब केंद्र के लिए मैपिंग होने लगी, तो उनका नाम छांट दिया गया. उन्होंने आवेदन में मैपिंग पंजी में नाम जोड़ने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनके आवेदन पर विचार नहीं किया गया, तो वह आत्महत्या कर लेगी, जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी. सीडीपीओ गुणशीला देवी ने बताया कि डीएम के जनता दरबार से जांच के लिए आवेदन पत्र भेजा गया है. जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










