कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ
फोटो- 09केप्सन- सेंटर का शुभारंभ करते प्रखंड प्रमुख व बीडीओछातापुर. मतदाता पहचान पत्र से संबंधित कार्यों के लिए प्रखंड वासियों को अब परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य अब कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निबटाये जायेंगे. अंचल कार्यालय परिसर स्थित भवन में कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत शुभारंभ प्रखंड प्रमुख जहूर […]
फोटो- 09केप्सन- सेंटर का शुभारंभ करते प्रखंड प्रमुख व बीडीओछातापुर. मतदाता पहचान पत्र से संबंधित कार्यों के लिए प्रखंड वासियों को अब परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य अब कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निबटाये जायेंगे. अंचल कार्यालय परिसर स्थित भवन में कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत शुभारंभ प्रखंड प्रमुख जहूर आलम व बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने किया. सेंटर के संचालक संदीप भारती ने बताया कि सेंटर द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व पहचान पत्र तैयार करने आदि का कार्य किया जायेगा. पुराने मतदाता पहचान पत्र का नवीनीकरण कर कलर इपिक स्मार्ट कार्ड जारी किया जायेगा. सेंटर से आधार कार्ड निर्माण, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि की सुविधा भी दी जायेगी. मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार, अंचलाधिकारी रमेश कुमार सिंह, जिला जदयू उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड 20 सूत्री सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष सीतानंद झा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद यादव, रामपुर मुखिया मो हासिम, प्रदीप चौधरी, सुशील प्रसाद कर्ण, जयकृष्ण कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










