किसानों को मिलेगा फसल क्षति अनुदान
निर्मली. अनुमंडल अंतर्गत मरौना प्रखंड क्षेत्र में विगत दिनों हुई ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से किसानों की फसल की क्षति के आकलन को लेकर बीडीओ के कार्यालय वेश्म में वरीय उप समाहहर्ता व प्रखंड प्रभारी गोपाल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षाबैठक हुई. सीओ अवध किशोर ठाकुर, बीएओ रामानंद दास, बीडीओ सुशील कुमार ने बताया कि […]
निर्मली. अनुमंडल अंतर्गत मरौना प्रखंड क्षेत्र में विगत दिनों हुई ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से किसानों की फसल की क्षति के आकलन को लेकर बीडीओ के कार्यालय वेश्म में वरीय उप समाहहर्ता व प्रखंड प्रभारी गोपाल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षाबैठक हुई. सीओ अवध किशोर ठाकुर, बीएओ रामानंद दास, बीडीओ सुशील कुमार ने बताया कि अप्रैल में बारिश व ओलावृष्टि से प्रखंड क्षेत्र के 2,764 एकड़ में लगी गेहूं की फसल बरबाद हो गयी. किसानों से प्राप्त फसल क्षति के आवेदन पत्र का पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जांच करायी जा रही है. जांच के बाद फसल क्षति का मुआवजा राशि सीधे किसानों के बैंक खाते जायेगी. फसल क्षति के लाभुक किसानों को दस दिनों के अंदर बैंक खाता की छायाप्रति एवं पहचान-पत्र की छायाप्रति बीएओ के कार्यालय में जमा करनी होगी. प्रति हेक्टेयर असिंचित फसल क्षति वाले कृषकों को 6,800 रुपये तथा सिंचित फसल क्षति वाले कृषकों के बीच 13,500 रुपये अनुदान दिया जायेगा. प्रत्येक दिन किसानों से प्राप्त 40 आवेदनों को ऑनलाइन किया जा रहा है. मौके पर कृषि सहायक वीरेंद्र कुमार, अंचल सहायक दयानंद मोची, विपिन कुमार राम, महादेव राम, हबीबुर्रहमान, त्रिलोचन झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










