08 बीघा में लगी सूर्यमुखी की फसल काटी गयी, पड़ोसियों पर इल्जाम

Updated:
विज्ञापन

फोटो-09कैप्सन- बर्बाद फसल दिखाते पीडि़त किसान प्रतिनिधि, छातापुरप्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के ग्वालपाड़ा में तकरीबन साढ़े आठ बीघा खेत में लगे सूर्यमुखी फसल के फूल को आपसी वैमनस्य की वजह से काट देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की रात की बतायी जाती है. फसल के बरबाद होने से पीडि़त किसानों […]

विज्ञापन

फोटो-09कैप्सन- बर्बाद फसल दिखाते पीडि़त किसान प्रतिनिधि, छातापुरप्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के ग्वालपाड़ा में तकरीबन साढ़े आठ बीघा खेत में लगे सूर्यमुखी फसल के फूल को आपसी वैमनस्य की वजह से काट देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की रात की बतायी जाती है. फसल के बरबाद होने से पीडि़त किसानों को तकरीबन चार से पांच लाख रुपये की क्षति हुई है. फसल बरबाद होने से पीडि़त किसानों का बुरा हाल है. वहीं इस घटना से गांव के लोग हैरत में हैं. पीडि़त किसान महम्मदगंज निवासी कौशल किशोर यादव ने बताया कि घटना के बाबत पुलिस एवं अनुमंडल प्रशासन को सूचित किया गया है. हालांकि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था. श्री यादव ने बताया कि उनके व भाइयों की 6.94 डिसमिल जमीन में भारी लागत से सूर्यमुखी की फसल लगायी गयी थी. श्री यादव ने पड़ोसी दीप नारायण मंडल, मुकेश मंडल, नारायण मंडल, रमेश मंडल, उमेश मंडल, परमेश मंडल पर फसल को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर पीडि़त किसान द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन