प्रखंड क्षेत्र में फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार

Updated:
विज्ञापन

पियक्कड़ों के जमावड़ा से हो रही लोगों को परेशानी सरायगढ़ : मद्य व उत्पाद विभाग की उदासीनता के कारण प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर देसी व अंगरेजी शराब का अवैध कारोबार इन दिनों काफी तेजी से फल-फुल रहा है.सबसे बड़ी बात यह है कि शराब के कारोबार से जुड़े लोग अपनी पहुंच व पैरवी […]

विज्ञापन
पियक्कड़ों के जमावड़ा से हो रही लोगों को परेशानी
सरायगढ़ : मद्य व उत्पाद विभाग की उदासीनता के कारण प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर देसी व अंगरेजी शराब का अवैध कारोबार इन दिनों काफी तेजी से फल-फुल रहा है.सबसे बड़ी बात यह है कि शराब के कारोबार से जुड़े लोग अपनी पहुंच व पैरवी के बल पर इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं.
जानकारी अनुसार, स्टेशन चौक, नारायणपुर हॉल्ट,सरायगढ़, कोढ़ली हाट, सदानंदपुर हाट, वैसा हाट, कुशहा हाट, पिपराखुर्द चौक सहित एनएच 57 सड़क के किनारे होटलों, ढ़ाबा आदि जगहों पर धड़ल्ले से अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है. ज्ञात हो कि सरायगढ़ -भपटियाही प्रखंड में मात्र एक देसी व एक विदेशी शराब की लाइसेंसी दुकान संचालित हैं. शाम ढ़लते ही शराब की दुकानों पर पियक्कड़ों का जमावड़ा लग जाता है.
अवैध कारोबारी द्वारा ऊंची कीमत पर शराब की गुपचुप तरीके से बिक्री की जाती है. इस कार्य में महिलाएं व बच्चे का भी उपयोग किया जाता है. शराब के आदी लोग किसी भी सूरत में शराब खरीद कर नशा पान करते हैं. नशे की हालत में पियक्कड़ों द्वारा समाज के संभ्रांत नागरिकों के साथ र्दुव्‍यवहार भी किया जाता है.
जिसे लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. मालूम हो कि उत्पाद विभाग द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कभी-कभी छापेमारी की जाती है, लेकिन ग्रामीणों की माने तो अधिकांश मामलों में विभाग द्वारा अवैध कारोबारियों से लेन-देन कर मामले की इतिश्री कर दी जाती है. प्रखंड क्षेत्र में फल – फुल रहे शराब के अवैध कारोबार से सरकारी राजस्व की भारी क्षति हो रही है. वहीं दूसरी ओर समाज पर बुरा असर पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन