जन शिकायत का समय पर करें निष्पादन : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन

निर्मली . अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीओ के कार्यालय वेश्म जन शिकायत के निबटारे को लेकर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई. एसडीओ श्री सिंह ने प्राप्त जन शिकायत की एवं उसके निष्पादन की जानकारी प्राप्त कर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.चार माह से लंबित मामलों का निष्पादन […]

विज्ञापन

निर्मली . अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीओ के कार्यालय वेश्म जन शिकायत के निबटारे को लेकर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई.

एसडीओ श्री सिंह ने प्राप्त जन शिकायत की एवं उसके निष्पादन की जानकारी प्राप्त कर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.चार माह से लंबित मामलों का निष्पादन नहीं होने पर एसडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व जिला पदाधिकारी के जनता दरबार से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित किया जाय.कहा कि शिकायत का ससमय निष्पादन नहीं होने के कारण शिकायत कर्ता को इसका लाभ नहीं मिल पाता है और जनता का अधिकारियों के उपर से विश्वास समाप्त होता है.

बैठक में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सुरेश नंदन सहाय, प्रखंड विकास पदाधिकारी परशुराम सिंह, सुशील कुमार, अंचल अधिकारी नरेश कुमार झा, अवध किशोर ठाकुर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार राम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शंभु प्रसाद, मनोज कुमार, रामनंदन दास, प्रधान सहायक शिवशंकर प्रसाद, नंद कुमार झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन