आम व लीची का भी किसानों को मिले मुआवजा
सुपौल . जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार झा ने जिलाधिकारी से विगत दिनों लगातार आयी आंधी व बारिश से रबी फसलों के साथ ही दलहन, आम व लीची जैसे फसलों की क्षति का भी आकलन कर मुआवजा या सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. इस बाबत जारी विज्ञप्ति में श्री झा […]
सुपौल . जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार झा ने जिलाधिकारी से विगत दिनों लगातार आयी आंधी व बारिश से रबी फसलों के साथ ही दलहन, आम व लीची जैसे फसलों की क्षति का भी आकलन कर मुआवजा या सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है.
इस बाबत जारी विज्ञप्ति में श्री झा ने कहा है कि जिला मुख्यालय के दक्षिण कर्णपुर, सुखपुर, परसरमा, बरैल, बरुआरी आदि गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. जिससे रबी फसलों के साथ ही आम व लीची की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया है कि इस क्षेत्र के किसानों के आय का यह मुख्य श्रोत है. लिहाजा फसल क्षति सर्वेक्षण में इन फसलों को भी शामिल किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










