नोटा पार्टी ने निकाली जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौल. मतदाताओं को चुनाव में नोटा बटन के इस्तेमाल करने के लिए मुख्यालय बाजार में नोटा पार्टी ने जागरूकता रैली निकाली. रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण की. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से नोटा बटन के इस्तेमाल करने की अपील की. जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि इससे स्वच्छ छवि के नेता […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौल. मतदाताओं को चुनाव में नोटा बटन के इस्तेमाल करने के लिए मुख्यालय बाजार में नोटा पार्टी ने जागरूकता रैली निकाली. रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण की. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से नोटा बटन के इस्तेमाल करने की अपील की. जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि इससे स्वच्छ छवि के नेता सामने आयेंगे और राजनीति की दिशा सुधरेगी. स्वच्छ छवि के नेता ही राज्य व देश के विकास को गति प्रदान कर सकते हैं. रैली में उपाध्यक्ष हरेराम दास, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार गुप्ता, सचिव मनीष कुमार सिंह, राज कुमार, आदर्श कुमार गुप्ता, अरमान कुमार, गुरु चरण यादव, विजेंद्र कुमार, शत्रुघ्न कुमार, शत्रुघ्न मंडल, संतोष कुमार, राज कुमार मंडल, बंबू दास, शंकर साह, दिलीप कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन